शिक्षकों के लिए खास नॉलेज सेशन आयोजित, नई शिक्षण तकनीकों पर हुआ फोकस

Advertisements

जमशेदपुर : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के जूनियर सेक्शन के शिक्षकों के लिए फाउंडेशनल इयर्स विषय पर विशेष नॉलेज शेयरिंग सेशन आयोजित किया गया। सत्र का संचालन शिक्षिका जगजीत सैनी और रेशमी मंडल ने किया। इस दौरान खेल आधारित गतिविधियों, कक्षा में अपनाए जाने वाले रोचक खेलों और प्रभावी कहानी सुनाने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी साझा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यशाला में बताया गया कि अनुभवात्मक शिक्षा और आवाज के प्रभावी उतार-चढ़ाव के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता तथा भाषा कौशल को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य संगीता सिंह, वाइस प्रिंसिपल राखी मित्रा, बिंदु अहूजा और जूनियर समन्वयक इंद्राणी भौमिक भी मौजूद रहीं।

About The Author

See also  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय नीरज की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

You may have missed