सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) गरिमामय ढंग से मनाया गया संविधान दिवस 2025

0
Advertisements

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस अत्यंत गरिमा, आदर और उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान “संवैधानिक यात्रा एवं विकास”, भारतीय संविधान का महत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य तथा संविधान की आत्मा—प्रस्तावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने संविधान की निर्माण प्रक्रिया, भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में इसकी निर्णायक भूमिका, तथा नागरिकों की जिम्मेदारियों पर प्रेरक प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का वातावरण तब और अधिक प्रेरणादायी हो उठा जब सभी उपस्थितों ने एक स्वर में संविधान को अपनाने और उसके मूल्यों का पालन करने का शपथ लिया। यह शपथ भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक रही।
पूरे समारोह का सुचारू एवं प्रभावी संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर मिस पतत्रि माली द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी संयोजकता एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।
संविधान दिवस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय समुदाय में संवैधानिक चेतना, दायित्वबोध और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  पार्किंग शुल्क वसूली पर उठे सवाल, अनिल मोदी ने पारदर्शिता की मांग की

Thanks for your Feedback!

You may have missed