मानगो में महिला से छिनतई का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल फोन समेत बैग छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपी के साथ शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजादनगर के केजीएन कॉलोनी रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद फरहान उर्फ शब्बान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरोला मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी को मुमताज शाहीन नामक महिला कुली रोड होते हुए पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया था।

पीड़िता के पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वोटर कार्ड मौजूद थे। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने छिनतई की वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उसके साथ शामिल नाबालिग की भी पहचान की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नाबालिग को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed