जमशेदपुर के तापमान में आई थोड़ी गिरावट, गोड्डा जिले का तापमान पूरे राज्य में सबसे उपर

0
Advertisements
Advertisements

रांची : मौसम का मिजाज बदलने से गुरुवार को जमशेदपुर का तापमान थोड़ी नीचे खिसककर 42.2 डिग्री पर पहुंच गया है. बुधवार को भी तापमान इसी जगह पर विराजमान था. राज्य भर की तापमान की तुलना करें तो गोड्डा जिले का तापमान पूरे राज्य में सबसे उपर है. यहां का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री पर पहुंच गयी है. इसी तरह से पलामू जिले का तापमान 43.7 डिग्री पर है और देवघर जिले का 43.5 डिग्री पर है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साहिबगंज जिले का तापमान है सबसे कम

झारखंड की बात करें तो साहिबगंज जिले का तापमान गुरुवार को सबसे कम है. यहां का तापमान मौसम विभाग की ओर से 35.9 डिग्री मापा गया है. इसी तरह से सिमडेगा की बात करें तो यहां का 38 डिग्री पर है. लोहरदगा का 39 डिग्री, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री है. पाकुड़ का 41.8 डिग्री, रामगढ़ जिले का 41 डिग्री. पश्चिमी सिंहभूम का 39.5 डिग्री, डालटेनगंज का 44 डिग्री, बोकारो का 41.1 डिग्री, गिरिडीह का 42 डिग्री, चतरा का 40.4 डिग्री. गुमला का 40.7 डिग्री, हजारीबाग का 39.6 डिग्री और खूंटी जिले का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री मापा गया है.

See also  JTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, उम्र में बड़ी छूट का ऐलान, अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed