एसआईआर में दावे-आपत्तियों की समयसीमा 30 सितंबर को खत्म, अब नहीं बढ़ेगी तारीख

Advertisements

झारखंड : झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के. रवि. कुमार ने मंगलवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

के. रवि. कुमार ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा पहले ही दो बार बढ़ा चुका है। अब इसे और बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। आगे प्राप्त हुए भौतिक प्रपत्रों और उनके डिजिटलीकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदन प्राप्त करने की समयसीमा भी 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।

About The Author

See also  अंधेरे में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

You may have missed