समोसे उधर ना देने पर चली गोली प्राथमिकी दर्ज, 16 गिरफ्तार,गोलीबारी में महिलाए भी जख्मी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रोहतास / बिहार :– कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत अमैसिडिहरा गांव में रविवार की रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया। हैरानी की बात है कि गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और फिर एक पक्ष ने अपना दबदबा दिखाते हुए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मारपीट व गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात अमैसिडिहरा गांव में एक ग्राहक नास्ते की दुकान पर समोसा लेने गया, लेकिन दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया। इसके बाद ग्राहक आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते हीं देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ग्राहक के परिवार वाले भी मौके पर पहुँच गए और फिर मारपीट के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई।वहीं मारपीट व गोलीबारी के दौरान दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि कुछ लोगों को फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा भी लगा है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। हालांकि आनन-फानन में मौके पर पहुंची कोचस थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।मामले में कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि समोसे की दुकान पर दो पक्षों में उपजे विवाद के दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनो पक्ष से कुल 16 लोगो की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी मे एक पक्ष के पप्पू कुमार, बच्चा सिंह, सुरेश सिंह, रतन कुमार, मुन्ना कुमार, कुश कुमार, अशोक कुमार व पिंटू कुमार शामिल है जबकि दूसरे पक्ष से सुमन कुमार, रितेश कुमार, राम अवध चौधरी, दिनेश चौधरी, पिंटू चौहान, राजेश चौहान, हरेंद्र सिंह और अमर चौधरी शामिल है, गिरफ्तार दोनों पक्ष के लोग ग्राम अमैसीडीहरा थाना कोचस जिला रोहतास के बताए गए हैं।दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर गिरफ्तारी करते हुए पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!