बागबेड़ा में चली गोली , फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले पर चली गोली

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार के घर पर घुसकर  जानलेवा हमला हुआ । खबर है कि प्रिंस के घर में घुसकर हमलावर ने उसपर फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि गोली प्रिंस के गले को छूते हुए निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने प्रिंस को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रिंस एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर का नाम अमन पाठक है। खबर की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे उन्होंने बताया कि अपराधी का नाम अमन पाठक है जिसकी खोज में पुलिस लग गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  दलमा में सेंदरा पर्व का भव्य आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ संपन्न… जंगल में गूंजा उत्साह

You may have missed