ग्रेड रिवीजन और फिटमेंट स्लिप पर टाटा वर्कर्स यूनियन में तीखी बहस, पदाधिकारी आमने-सामने

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की सोमवार को हुई कमेटी मीटिंग में ग्रेड रिवीजन और फिटमेंट स्लिप को लेकर विवाद हो गया। माइकल जॉन सभागार में सुबह करीब 9:30 बजे चार माह के अकाउंट्स को पास करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। शुरुआत में सहायक सचिव नितेश राज पिछली बैठक की संपुष्टि के लिए माइक पर पहुंचे। इसी दौरान सिंटर प्लांट के कमेटी मेंबर एवं पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा समर्थकों के साथ मंच के पास पहुंच गए और बोनस सिस्टम तथा ग्रेड रिवीजन पर तत्काल बोलने का मौका मांगा। कोक प्लांट के कमेटी मेंबर विभाष शुक्ला समेत अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया। अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि बैठक केवल अकाउंट्स पास करने के लिए बुलाई गई है और अन्य मुद्दों पर अगली बैठक में चर्चा होगी, जहां शिवेश वर्मा को पहले बोलने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामला दोबारा तब गरमा गया जब महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने माइक संचालन और ग्रेड रिवीजन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रेड रिवीजन पर कमेटी में कभी पूरी चर्चा नहीं हुई और आरोप लगाया कि यूनियन अध्यक्ष अकेले एमडी से मिलने जाते थे। इस पर अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि ग्रेड रिवीजन में गड़बड़ी की बात कही जा रही है तो यह भी बताया जाए कि आखिर गड़बड़ी क्या हुई। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। महामंत्री के समर्थन में सहायक सचिव नितेश राज और अध्यक्ष के समर्थन में उपाध्यक्ष संजय सिंह आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव किया। डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने अध्यक्ष का पक्ष लेते हुए कहा कि अध्यक्ष एमडी से अकेले जरूर मिलते थे, लेकिन हर बैठक के बाद पदाधिकारियों को पूरी जानकारी देते थे। उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने सवाल उठाया कि अगर ग्रेड रिवीजन खराब था तो समझौते पर हस्ताक्षर क्यों किए गए। बहस के दौरान एक-दूसरे पर तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।

See also  जमशेदपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हंगामे के बीच सहायक सचिव नितेश राज दोबारा मिनट्स पढ़ने मंच पर पहुंचे, लेकिन नाराजगी बनी रही। अंततः बिना विस्तृत चर्चा के मिनट्स और अकाउंट्स पास कर बैठक समाप्त कर दी गई। फिटमेंट स्लिप मिलने के बाद कई कमेटी मेंबर ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप यूनियन नेतृत्व पर लगा रहे हैं और कुछ सदस्य सभी 11 पदाधिकारियों को बदलने की मांग तक कर रहे हैं। यूनियन का चुनाव दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है, ऐसे में चुनाव से कुछ महीने पहले तेज हुए विरोध को आने वाले दिनों की यूनियन राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

About The Author

You may have missed