नेपाल यात्रा पर गया इंजीनियर दंपती लापता, 26 अगस्त से नहीं हुआ संपर्क

Advertisements

रांची : हिनू निवासी इंजीनियर अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल यात्रा के दौरान लापता हो गए हैं। अंकित रंजन वर्तमान में यूके के नागरिक हैं और जेपी मॉर्गन कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी भी यूके में इंजीनियर हैं। दोनों यूके से नेपाल घूमने गए थे। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अंकित रंजन के छोटे भाई तनय रंजन ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों दस्तावेज बनाने के लिए नेपाल-तिब्बत बॉर्डर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे। उसी समय तनय की अपने बड़े भाई अंकित रंजन से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार उनके सकुशल मिलने को लेकर चिंतित है।

तनय रंजन के अनुसार, अंकित रंजन वर्ष 2009 में रांची छोड़कर यूके चले गए थे और वहीं इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी भी यूके में इंजीनियर हैं। तनय रंजन अब नासिक में रहते हैं। नेपाल जाने के बाद भाई और भाभी से संपर्क नहीं होने पर परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं।

 

About The Author

See also  बिंदल मॉल फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

You may have missed