मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. उनके मुंबई एयरपोर्ट के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. इसी दौरान का शाहरुख खान का एक वीडिया चर्चा में आ गया है.इस वीडियो में शाहरुख खान सिक्योरिटी चेक करवाते दिखे. एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मी शाहरुख खान से चश्मे हटाने के लिए कहते हैं. इसके बाद तुरंत शाहरुख खान शांति से चश्मा निकालते हैं और प्रोसेस पूरा होने का इंतजार करते हैं. जब सिक्योरिटी चेक पूरा होता है तो सुरक्षीकर्मी हंसता है. फिर शाहरुख खान उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और निकल जाते हैं. शाहरुख खान का ये जेस्चर फैंस को बहुत पंसद आ रहा है और शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं.अभिनेता शाहरुख खान काफी लम्बे समय से पर्दे से दूर हैं। जवान, पठान और डंकी जैसी फिल्में देने के बाद शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस साल के अंत में शाहरुख खान पर्दे पर दोबारा लौटेंगे। बीते दिनों ही फिल्म किंग का फर्स्ट लुक टीजर दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो शाहरुख को पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म किंग भी जवान और पठान की तरह बॉक्स ऑफिस हिलाएगी और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed