बिरसानगर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, 4 साल बाद एफआइआर…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- बिरसानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला 7 अप्रैल को थाने में दर्ज किया है. घटना का क्रम चार सालों से चल रहा था, लेकिन मामला थाने तक सालों बाद पहुंचने पर पुलिस ने रांची लोवर बाजार के रहने वाले शीतल पंकज तिग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वादी के घर पर आकर करता था यौन शोषण, आरोपी का मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है पुलिस

घटना के बारे में पीड़िता का कहना है कि आरोपी शीतल तिग्गा पीड़िता के घर पर आकर ही यौन शोषण किया करता था. इसके बाद वह रांची चला जाता था. पहली बार उसने एक जनवरी 2020 को दुष्कर्म किया था. अंतिम बार 29 मार्च को संपर्क में आया था. तब युवती ने घटना का विरोध भी किया था, लेकिन आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे चुप करवा दिया था. घटना के बाद बिरसानगर पुलिस आरोपी पंकज तिग्गा का मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है. साथ ही एक पुलिस टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रक्रियाएं शुरू की गई है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed