बर्मामाइन्स में भीषण सड़क हादसा: ऑटो–टेलर टक्कर में 23 वर्षीय सकारी लेयांगी की मौत, दो गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में 23 वर्षीया सकारी लेयांगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा स्टील के आरएमएच गेट से निकल रहे एक टेलर और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। संतुलन बिगड़ने पर ऑटो सीधे टेलर से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

दुर्घटना में ऑटो सवार सकारी लेयांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक सहित दो अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइन्स थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed