भीषण गर्मी से जल संकट गहराया, नल-जल योजनाएं फेल होने से बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बेगूसराय : मंझौल इलाके में भीषण गर्मी के चलते जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। नल-जल योजनाओं के फेल होने से हालात और खराब हो गए हैं और कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर नल-जल योजना के तहत लगी पाइपलाइनें और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति न के बराबर है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

स्थिति यह है कि लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में मुश्किल झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।

About The Author

See also  PM मोदी के पोस्टर विवाद में श्रीलेखा मित्रा पर FIR, राजनीतिक घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed