सात दिवसीय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की विधिवत हुई शुरुआत

0
Advertisements

जमशेदपुर : आज से सात दिवसीय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की विधिवत शुरुआत ई डब्लू एस मैदान, रोड न 10, आदित्यपुर-2 में कलश यात्रा (जल भारी) के साथ हुई. आज के कलश यात्रा में क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुई. कलश यात्रा रोड न 10 से शुरू होकर रोड न 32 से होते हुए खरखाई नदी घाट में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल में समाप्त हुई. भागवत कथा में रोज़ाना शाम में वृंदावन से चलकर आई राष्ट्रीय कथावाचिका देवी सत्यार्चा जी द्वारा प्रवचन दिया जा रहा है उसके बाद कथा सुनने आए भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

आज के कलश यात्रा में मुख्य रूप से नगर निगम के निवर्तमान महापौर बिनोद श्रीवास्तव, कार्यक्रम के संयोजक तारकेश्वर तिवारी, मनोज तिवारी, ब्रह्मानंद झा, प्रभुनाथ प्रसाद, निरंजन मिश्रा, विनय कृष्ण राजू, आयोजन समिति के राजेश्वर सिंह, अजय कुमार झा, बिपिन कुमार, बच्चा सिंह, पंकज सिंह, हीरालाल शर्मा, श्रवण कुमार, दीपक सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, सुरेंद्र कुमार इत्यादि लोग शामिल हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 4-5 करोड़ की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed