भीषण गर्मी में सेवा संस्था ने बांटा ठंडा शरबत, राहगीरों को मिली राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट के पास रविवार को सेवा संस्था की ओर से राहगीरों के बीच ठंडा मीठा शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों और राहगीरों ने शरबत और प्रसाद ग्रहण किया तथा संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुनील कुमार, अपूर्व प्रसाद, आरुष, अंशुमान सिंह, डोली कुमारी, हरि पांडे, नीलम पांडे, अरविंद कुमार, दिलीप साहू, विजय झा और बबलू चौबे उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों को शरबत और चना प्रसाद वितरित किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रात में शुरू होगी सड़कों की सफाई, साप्ताहिक समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed