ट्रैफिक चेकिंग में अवैध वसूली का खुलासा, SSP की कार्रवाई में 2 एएसआई सस्पेंड

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने स्टेशन और साकची थाना क्षेत्र में तैनात दो एएसआई को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि वाहन जांच के दौरान लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूले जा रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, साकची क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट के पास एक दुकानदार के खाते में रुपये डलवाने की शिकायत मिली थी। वहीं स्टेशन थाना इलाके में भी ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली की बात सामने आई। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दोनों एएसआई पर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed