मेरिट लिस्ट जारी होते ही अटका सर्वर, NEET UG छात्र नहीं कर पा रहे च्वाइस फिलिंग; 19 अगस्त आखिरी तारीख

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। MBBS, BDS और BHMS पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 3,227 अभ्यर्थियों की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की गई है। लेकिन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण छात्र च्वाइस फिलिंग नहीं कर पा रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद काउंसलिंग का लिंक और संबंधित पेज नहीं खुलने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्रों के अनुसार वेबसाइट में शनिवार से ही दिक्कत आ रही है। च्वाइस फिलिंग काउंसलिंग का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने होते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग की जा सकती है, जबकि 20 अगस्त को विकल्पों में संशोधन का मौका मिलेगा। JCECEB ने बताया है कि सर्वर की तकनीकी समस्या दूर करने का काम जारी है और जल्द वेबसाइट सामान्य होने की उम्मीद है।

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होगी और 22 से 28 अगस्त तक अभ्यर्थी प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 23 से 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। पूरी स्टेट मेडिकल काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल छात्रों की नजर इस बात पर है कि सर्वर कब ठीक होता है, ताकि वे निर्धारित समय के भीतर च्वाइस फिलिंग पूरी कर सकें।

About The Author

You may have missed