खनिज विधेयक पर आर-पार के मूड में JMM, बिल वापस नहीं हुआ तो झारखंड से खनिज परिवहन रोकने की चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा है कि अगर विधेयक वापस नहीं लिया गया तो राज्य से खनिजों का परिवहन रोक दिया जाएगा। पार्टी ने इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने की बात कही है। बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि झारखंड की जमीन, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े फैसलों में राज्य के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कुणाल षाडंगी ने आरोप लगाया कि संशोधन विधेयक को लोकसभा में विधिवत मतदान के बजाय ध्वनि मत से पारित कराया गया और इसे राज्य के अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खनिज और जमीन झारखंड की है तो उनसे जुड़े अहम फैसले दिल्ली में क्यों लिए जा रहे हैं। झामुमो ने इस प्रक्रिया का हर स्तर पर विरोध करने और राज्य की खनिज संपदा व अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जन आंदोलन शुरू करने की बात कही है।

झामुमो ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार राज्य को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिसका असर सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र ने विधेयक वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज करते हुए झारखंड से खनिज परिवहन पूरी तरह रोकने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। पार्टी ने कहा कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

About The Author

You may have missed