झामुमो महानगर अध्यक्ष पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : झामुमो के महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान पर धनबाद अंचल कार्यालय में अवैध वसूली करने और म्यूटेशन तथा LPC जारी कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। बरमसिया निवासी मोहन कुमार मंडल ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव से शिकायत की थी। सरकार के निर्देश के बाद SDM ने पूरे मामले की जांच धनबाद अंचल के CO रामप्रवेश कुमार को सौंप दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंटू चौहान अंचलाधिकारी के नाम पर म्यूटेशन और LPC के लिए अवैध वसूली करते हैं और झामुमो के लेटर पैड का इस्तेमाल कर काम कराने का दबाव बनाते हैं। उन पर अंचल कार्यालय के कर्मचारियों को तबादले की धमकी देने और रोके गए काम को भी दबाव डालकर कराने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि अंचल कार्यालय में उनके कारण आम लोगों को परेशानी होती है।

मंटू चौहान ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने CO कार्यालय में कथित अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसलिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। उन्होंने शिकायतकर्ता की पहचान और पते पर भी सवाल उठाया तथा कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर CO के खिलाफ शिकायत करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed