सरायकेला : सांख्यिकी एवं कृषि गणना का उपायुक्त ने किया समीक्षा, जन्म मृत्यु पंजीकरण के प्रति विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरूक करने व खरीफ फसल हेतु योग्य कृषकों को ससमय बीज वितरण करने का उपायुक्त ने दिए निर्देश….

0
Advertisements

सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में जिला सांख्यिकी एवं कृषि गणना से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वप्रथम जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न माध्यम से जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निदेश दिए. इसके पश्चात उपायुक्त ने कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए खरीफ फसल हेतु शत प्रतिशत योग कृषिकों के बीच मसूर इत्यादि का बीज वितरण कराने के निर्देश दिए. वही जिला सहकारिता पदाधिकारी को झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने के निदेश दिए. उपायुक्त नें कहा योजना अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की कार्य की प्रगति का समीक्षा करें उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर योजना संबंधित तकनिकी जानकारियां दें ताकि अधिक से अधिक योग्य लाभूक को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके.

 

 

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें.

About The Author

Thanks for your Feedback!