सरायकेला खरसावां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सालडीह बेंदुस सुंडी हत्याकांड के तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements

सरायकेला खरसावां:-  सरायकेला- खरसावां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सालडीह बेंदुस सुंडी हत्याकांड के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले के मुख्य अभियुक्तों में से युधिष्ठिर दत्ता उर्फ युधिष्ठिर डे, राजा दत्ता उर्फ राजा डे , और जयराम दत्ता उर्फ जयराम तिउ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार और भुजाली जप्त कर लिया है. विदित रहे कि मंगलवार देर रात मामूली विवाद को लेकर चारों ने मिलकर धारदार हथियार से बुंदूस सुंडी, बबलू सुंडी और दोनों के ममेरे भाई मोटू मेलगंडी पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें बुंदूस सुंडी की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना में बबलू सुंडी और मोटू मेलगंडी गम्भीर रूप से घायल हुए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एक्सएलआरआई में KRONOS 2026 का आयोजन, भविष्य की कंपनियों में नेतृत्व और प्रतिभा की भूमिका पर मंथन

You may have missed