सरायकेला: झारखंड पुलिस एसो० सरायकेला के पदाधिकारियों द्वारा हुई अहम बैठक, कई मुद्दों को लेकर हुई विशेष चर्चा,video….

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन संजय ग्राम में एक अहम बैठक की गई. जिसमे पुलिस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गन मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे इस बैठक में पुलिस कल्याण कार्य हेतु विभिन्न मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा की गई. साथ ही वर्तमान में हो रहे असामाजिक कार्यों से पुलिस की छवि धूमिल होने को लेकर एक गंभीर रूप से विचार विमर्श किया गया तथा इस मुद्दे पर केंद्रीय कार्यालय रांची को भी सूचित करने का आश्वासन दिया गया एवं गहराई से इस पर विचार करने हेतु केंद्रीय कार्यालय रांची में सूचना दी गई.

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी गण देखें. video…

 

वही पुलिस पदाधिकारियों की कुछ अन्य समस्याएं जैसे आवासन, पीने के पानी की उपलब्धता, विभिन्न पीकेटों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नियमित बदली, टी ए की नियमित निकासी आदि समस्याओं पर सरायकेला   खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक को ध्यान आकर्षित करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासित किया गया.

 

बैठक में उपस्थित पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी, उपाध्यक्ष रामनाथ बानरा, संयुक्त सचिव राकेश पांडे, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव अनिल कुमार यादव तथा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

See also  NSMCH में 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं को भेजा गया निमंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed