सरायकेला: उप विकास आयुक्त नें गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरिक्षण, मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने आज गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया. निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आंगनवाड़ी केंद्र नवाडीह, प्राथमिक मध्य विद्यालय नुवाडीह एवं बड़ाकाकडा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निदेश दिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त नें मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण का वृक्षारोपण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षण क्रम में निलंबित आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए वही विभिन्न विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निरिक्षण क्रम में केंद्र में उपस्थित बच्चो से संवाद स्थापित कर शिक्षको को बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने तथा कैलेंडर के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 

निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ बांधडीह पंचायत की मुखिया, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहें.

About The Author

See also  आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख रुपये नकद और 20 पुड़िया बरामद, एक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed