30 वर्षीय पूर्णिमा की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर मारपीट के आरोप; जांच शुरू

Advertisements

बोकारो : गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम में सोमवार को 30 वर्षीय पूर्णिमा गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुगाट भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्णिमा ने पहले पति से तलाक के बाद करीब तीन महीने पहले पड़ोस में रहने वाले बबलू हाड़ी से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बबलू हाड़ी के मुताबिक, दोनों रात में घर में सोए थे। सुबह उठने पर उसने पूर्णिमा को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। पूर्णिमा के पिता नरेश गुप्ता ने बताया कि वह उनकी बड़ी बेटी थी और पहली शादी से उसका आठ वर्षीय बेटा शिवम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बबलू अक्सर पूर्णिमा के साथ मारपीट करता था। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बबलू से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

About The Author

See also  अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्त, SISF और CISF की संयुक्त कार्रवाई

You may have missed