जेल से छूटे चंदन गिरि की हत्या से सनसनी, तार से गला घोंटकर शव फेंकने की आशंका

Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह साहू होटल के पास चंदन गिरि का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक ह्यूमपाइप क्षेत्र के इंदिरानगर का रहने वाला था और उसका आपराधिक इतिहास था। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चंदन की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद शव को छायानगर में लाकर फेंका गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को संदेह है कि तार या किसी अन्य वस्तु से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चंदन के जेल से बाहर आने के बाद उसके संपर्क में रहे लोगों, अंतिम गतिविधियों और पुराने आपराधिक विवादों की जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य संघर्ष की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

See also  रात दो बजे चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने बताई शहर की सीमाएं सील करने की योजना

You may have missed