जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में जेंडर इक्वैलिटी पर सेमिनार, छात्रों ने दिखाया बढ़-चढ़कर उत्साह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में जेंडर इक्वैलिटी विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की एनएसएस यूनिट और विमेंस सेल के संयुक्त प्रयास से हुआ, जिसमें छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता किसी भी समाज के संतुलित विकास के लिए जरूरी है और युवाओं को इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ताओं के रूप में नितीशा पांडे और मीनाक्षी ने जेंडर सेंसिटाइजेशन, समान अवसर, और समाज में सकारात्मक बदलाव की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि युवाओं की सोच और व्यवहार में छोटे बदलाव भी बड़े सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं।

कॉलेज की विमेंस सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. तसनीम कौसर ने कहा कि लैंगिक समानता सिर्फ महिलाओं से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए समान अवसर और सम्मान का सवाल है। उन्होंने छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

सेमिनार का संचालन तुषार कुंभकर ने किया, जबकि एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली और कोऑर्डिनेटर सैयद सज्जाद परवेज़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। अंत में आयुष्मान शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

About The Author

See also  सिर्फ डेटा नहीं, सही फैसला लेना भी जरूरी! छात्रों को मिला प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी का मंत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed