घर सूना देख चोरों का धावा, 50 लाख के गहने और कैश उड़ाकर फरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। यह घटना 24-25 अप्रैल की रात की है। घर के मालिक नितेश कुमार झा, जो मुसाबनी में आईआरबी में क्लर्क हैं, अपने परिवार के साथ 17 अप्रैल को बिहार के बांका में एक शादी समारोह में गए हुए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुबह पड़ोसी जब पौधों में पानी देने पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला और उन्होंने तुरंत परिवार को सूचना दी। वापस लौटने पर घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से गहने गायब थे। यहां तक कि चोरों ने कमरे में एसी भी चला रखा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे काफी देर तक घर में रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पुलिस का कहना है कि चोरी की राशि को लेकर अभी जांच जारी है, क्योंकि शुरुआती जानकारी में 50 लाख के गहनों की बात सामने आई है, जबकि वास्तविक मात्रा की पुष्टि की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed