गर्मी बढ़ते ही एक्शन में प्रशासन, 2680 चापाकलों की मरम्मत से जल संकट पर वार

0
Advertisements

जमशेदपुर : बढ़ती गर्मी के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिले के आठ प्रखंडों में कुल 2,680 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य तय किया है। यह अभियान वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत मई 2026 से जनवरी 2027 तक चलाया जाएगा, ताकि लोगों को गर्मी में पानी की परेशानी न झेलनी पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विभाग ने जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग प्रखंडों में मरम्मत का लक्ष्य बांटा है। गोलमुरी-जुगसलाई, घाटशिला, चाकुलिया और बहरागोड़ा में 420-420 चापाकल ठीक किए जाएंगे, जबकि मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा में 220-220 चापाकलों की मरम्मत होगी। मानगो क्षेत्र में खराब डीप बोरिंग का मोटर बदलने से करीब 1000 लोगों को राहत मिली है, वहीं जरूरत वाले इलाकों में टैंकर से पानी दिया जा रहा है।

इसके अलावा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 650 चापाकलों की निगरानी के लिए टीम बनाई है और दावा किया है कि शिकायत मिलने के 24 से 48 घंटे के भीतर मरम्मत कर दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल संकट को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

See also  कपाली में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 5.19 लाख रुपये नकद, 3 किग्रा गांजा और तौल मशीन बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed