डिवाइडर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल वैन, करीब 15 से 17 बच्चे घायल

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर रोड में एन-111 के पास शुक्रवार को चिन्मया स्कूल के बच्चों से भरी टाटा विंगर स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वैन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्टेडियम की ओर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का चैंबर तक फट गया। दुर्घटना की आवाज आसपास के लोगों को धमाके जैसी सुनाई दी। इसके बाद आसपास के फ्लैटों से लोग बाहर निकले और वैन में फंसे व घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसा एक कार को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शी उत्तम ने बताया कि वैन के सामने अचानक एक कार आ गई और बिल्कुल सटते हुए निकल गई। इसके बाद चालक ने पीछे मुड़कर कार की ओर देखने की कोशिश की और इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और चालक का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

You may have missed