वृधी टूर्नामेंट की विजेता बनी एसबीयू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : सरला बिरला विश्वविद्यालय ने एनआईटी राउरकेला द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित वृधी फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के मुकाबलों में विश्वविद्यालय की टीम ने निरंतर बेहतरीन खेल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के पहले मैच में अरका जैन विश्वविद्यालय को विवि की टीम ने दो गोल से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में सीवी रमन विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर और तीसरे मैच में ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के विरुद्ध मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

सेमीफाइनल में एसबीयू की टीम ने जीआईईटी विश्वविद्यालय को दो गोल से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीवी रमन विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर को दो गोल से पराजित करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विवि टीम की इस उपलब्धि पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने टीम के कोच गौरव दास, वरिष्ठ प्रशिक्षकों सुभाष शाहदेव और राहुल रंजन तथा समस्त टीम को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महासंघ का 10 जून 2026 को नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय

Thanks for your Feedback!

You may have missed