पीएम आवास की बदहाली पर सरयू राय ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को बिरसानगर स्थित पीएम आवास परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जलजमाव, गंदगी, जर्जर सड़क, नालियों की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नगर विकास विभाग और जुडको को जिम्मेदार ठहराया। सरयू राय के अनुसार, पीएम आवास के करीब 50 लाभुकों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बतायी थीं और निरीक्षण के दौरान स्थिति उनकी बतायी परेशानियों से भी अधिक गंभीर मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास विभाग और जुडको ने गरीबों को आवास देने के नाम पर उन्हें बदहाल स्थिति में रहने के लिए छोड़ दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरयू राय ने बताया कि ब्लॉक संख्या 32 में करीब 70 और ब्लॉक संख्या 8 में 35 परिवार रहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आवास तक जाने वाली सड़क जर्जर है और जगह-जगह गड्ढे हैं। परिसर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी भूतल, सीढ़ियों और लिफ्ट शॉफ्ट के आसपास जमा हो रहा है। उनके अनुसार, पूरे परिसर में मुश्किल से 20 प्रतिशत नालियों का निर्माण हुआ है। उन्होंने जलजमाव और गंदगी से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा होने की बात कही। साथ ही स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने और नये फ्लैटों की दीवारों में दरारें आने का मुद्दा भी उठाया।

विधायक ने ब्लॉक संख्या 8 में पेयजल टंकी के बिल्कुल करीब सीवेज टैंक बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आशंका जतायी कि सीवेज टैंक से रिसाव होने पर पेयजल दूषित हो सकता है और महामारी का खतरा पैदा हो सकता है। सरयू राय ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पीएम आवास परिसर की सुरक्षा के लिए स्थायी टीओपी स्थापित करने की भी मांग की।

About The Author

You may have missed