रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए सरायकेला के बड़ा बाबू, ACB ने की कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां:-  झारखंड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले में बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीण विकास विभाग के प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ लिपिक (बड़ा बाबू) खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ACB जमशेदपुर की टीम ने यह कार्रवाई एक पूर्व निर्धारित योजना के तहत की। शिकायतकर्ता राहुल कुमार, जो अनुकंपा के आधार पर विभाग में कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया था कि उनके दिवंगत पिता के समूह बीमा राशि की निकासी के लिए बड़ा बाबू द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

राहुल कुमार ने इस संबंध में ACB से शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोप सत्य पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को कार्यालय परिसर में खेत्र मोहन महतो को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

पूछताछ जारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
गिरफ्तार कर्मचारी से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत पूछताछ की जा रही है। ACB के डीएसपी इंद्रदेव राम के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। टीम अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में किसी से अवैध वसूली की गई है या नहीं।

जनता से सहयोग की अपील
ACB ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो वे तत्काल इसकी सूचना दें। विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में बैठे भ्रष्ट कर्मचारियों को एक सख्त संदेश गया है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने ACB की तत्परता की सराहना की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed