दरभंगा से विधायक संजय सरावगी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को पार्टी ने बिहार की कमान सौंपी है। वह दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे। इससे पहले रविवार को भाजपा ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान किया था। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद सोमवार को बिहार भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए संजय सरावगी को राज्य की कमान सौंप दी है।संजय सरावगी दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए. 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे. फरवरी 2025 में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री चुने गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

Thanks for your Feedback!

You may have missed