वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन गोलमुरी मंडल की ओर से रविवार को सफाई कर्मियों को भोग खिलाया गया। इसके बाद वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मास्क दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना गोलमुरी मंडल अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरांगना फाउंडेशन की कोल्हान प्रमंडल महासचिव श्रीमती सीमा सिंह, रजनी सिंह, नीलम सिंह नीलू, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, सीमा सिंह आदि वीरांगनाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर नीलम सिंह नीलू ने कहा कि आने वाले समय में वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से समाज के प्रतिभावान बच्चों को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए वीरांगना फाउंडेशन के वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  चलती ट्रेन से मासूम को फेंका, दूसरे बच्चे को बचाने के लिए यात्रियों ने मचाया हंगामा

You may have missed