Jamshedpur FC के बंद होने से भावुक हुए संदेश झिंगन, टाटा से फैसले पर सोचने की अपील

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :जमशेदपुर FC के ISL से बाहर होने के फैसले पर भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संदेश झिंगन ने निराशा जताई है। उन्होंने टाटा समूह के इस फैसले को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि क्लब को बचाने के लिए दोबारा विचार किया जा सकता है। जमशेदपुर FC, जिसे टाटा स्टील का समर्थन हासिल था, ने 2026-27 ISL सत्र में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।संदेश झिंगन ने कहा कि टाटा जैसे बड़े समूह का भारतीय फुटबॉल से जुड़ाव खेल के विकास के लिए बेहद अहम रहा है। उन्होंने क्लब के बंद होने की खबर पर दुख जताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों, प्रशंसकों और भारतीय फुटबॉल को बड़ा नुकसान होगा।जमशेदपुर FC ने 2017 में ISL में कदम रखा था और 2021-22 सत्र में लीग विनर्स शील्ड का खिताब जीता था। क्लब के हटने के फैसले के बाद फुटबॉल जगत में निराशा का माहौल है और कई लोग टाटा समूह से निर्णय पर पुनर्विचार की अपील कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हिंदपीढ़ी में बवाल के बाद कारों में तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

You may have missed