नदी में बहा NIT छात्र, मौत की खबर से गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :एनआईटी जमशेदपुर के एक छात्र के आसांगी नदी में डूबने की घटना के बाद कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल है। बीटेक के छात्र मीर हसीन तनबीर नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना आसांगी चेक डैम क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां छात्र अपने एक सहपाठी के साथ नहाने गए थे.बताया गया कि मीर हसीन तनबीर पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के मासाग्राम के रहने वाले थे और एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र थे। घटना के बाद सहपाठी ने मदद की कोशिश की, लेकिन छात्र को बचाया नहीं जा सका। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और तेज धार के चलते यह हादसा हुआ।घटना के बाद एनआईटी के छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने नदी क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  खनिज बिल के खिलाफ JMM का बड़ा आंदोलन तय करने की तैयारी, 20 अगस्त को अहम बैठक

You may have missed