एशिया अवार्ड 2023 से सम्मानित होंगे सहारा सिटी निवासी डॉ रंजन कुमार मिश्रा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डॉक्टर रंजन कुमार मिश्रा वर्तमान में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय जमशेदपुर में डीन-आईटी के रूप में कार्यरत हैं और सहारा सिटी के डेल्टा ए ब्लॉक के फ्लैट नम्बर 258 में रहते हैं। उन्हें एशिया एजुकेशन लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स -2023 द्वारा “इनोवेटिव प्रोफेसर अवार्ड ऑफ द ईयर” के लिए नामांकित किया गया है जो मुंबई में दिया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित योगदान के लिए दिया जाता है। उन्हें पहले ही विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने यह पुरस्कार उनके विश्वविद्यालय, छात्रों और परिवार के सदस्यों को समर्पित किया है। इस शानदार सफलता पर सहारा सिटी के सचिव पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने बधाई देते हुवे कहा कि आपकी उपलब्धि से हम सब कॉलोनीवासी गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। कॉलोनी के साथ साथ शहर जिला राज्य एवं देश के लिये गर्व की बात है। इससे युवाओं को भी अपने जीवन मे बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  Jharkhand News: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और नेताओं से रिश्ते हो रहे उजागर

Thanks for your Feedback!

You may have missed