सावन के अंतिम सोमवारी पर साकची मनोकामना मंदिर में रुद्राभिषेक, समाजसेवी कृष्ण गोपाल दुबे के द्वारा कराया गया आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर:- श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर साकची स्थित श्री मनोकामना मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक व विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी कृष्ण गोपाल दुबे के द्वारा कराया गया। धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में राहुल दुबे सपत्नीक उपस्थित रहे। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद व गंगाजल से अभिषेक किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर दुबे परिवार सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने भोलेनाथ से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से माहौल गूंजता रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पीएंडएम मॉल को ₹2,23,86,000 बकाया जमा करने का अंतिम नोटिस, 15 दिनों में भुगतान नहीं तो सब-लीज पर कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed