आदित्यपुर में मतदान केंद्र पर हंगामा, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर विवाद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत आवास बोर्ड स्थित मतदान केंद्र पर रविवार को अचानक हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि बाहरी व्यक्ति के बूथ में प्रवेश करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अचानक हुए शोर-शराबे से मतदान करने पहुंचे लोग अचंभित रह गए। कुछ ही मिनटों में मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद मतदाता स्थिति को लेकर असमंजस में दिखे।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और वहां से हटाया।

पुलिस की हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया फिर से शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

See also  जन्म के बाद थम गई थीं सांसें, 50 दिन NICU में चली जंग; स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात

Thanks for your Feedback!

You may have missed