6.73 करोड़ घोटाले का खुलासा, बिना टेंडर-वर्क ऑर्डर सड़क-नाली निर्माण पर कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में करीब 6.73 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पारडीह चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी किए ही सड़क और नाली निर्माण का काम कराया गया। मामले के सामने आने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है और पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्राथमिक जांच में परियोजना के क्रियान्वयन में प्रक्रिया संबंधी गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है। नगर निगम प्रशासन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इस प्रकरण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।

About The Author

See also  जन सेवा संघ ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 182 यूनिट रक्त संग्रह, चिकित्सकों को किया सम्मानित

You may have missed