डिजिटल क्रॉप सर्वे में लोहरदगा बना नंबर-1, धनबाद ने हासिल किया तीसरा स्थान

Advertisements

धनबाद : झारखंड में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में लोहरदगा ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि धनबाद राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। कृषि विभाग की ओर से जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में डिजिटल फसल सर्वे का काम लगातार गति पकड़ रहा है और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से किसानों की फसलों और कृषि भूमि का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, आपदा राहत और कृषि संबंधी अन्य सुविधाएं किसानों तक अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकेंगी। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि शेष लक्ष्य भी जल्द पूरा किया जा सके।

About The Author

See also  बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा खंडित, आंदोलन की चेतावनी

You may have missed