मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए हुए ट्रांसफर

0
Advertisements
Advertisements

भोपाल: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेम चेंजर बनी लाड़ली बहना योजना की राशि बढाकर अब 1500 रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सिवनी में लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की किस्त ट्रांसफर की। अब तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए महीने मिलते थे। मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खाते में 1857 करोड़ रुपए एक साथ ट्रांसफर किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-मेरी बहनों, अब से हर महीने आपके खाते में आएंगे रुपये 1,500… आज सिवनी में ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.इस योजना में पहले 1 हजार रुपए हर महीने दिए जाते थे फिर धीरे-धीरे इस राशि तो बढाकर 1500 रुपए महीने कर दिया गया है। सरकार अब तक इस योजना में 29 किस्तों में 44 हजार 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। अब 250 रुपए महीने बढ़ाने से सरकार पर अब सालाना 3810 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि, कांग्रेस का आरोप है कि तात्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया गया है.अगर लाभार्थी के खाते में पैसा नहीं आया है तो इसकी कई वजह हो सकती है। जैसे हो सकता है कि आपके बैंक खाते का ई-केवाईसी नहीं हुआ हो। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ हो। पात्रता की शर्तें अगर पूरी नहीं करती हैं तब भी पैसा अटक सकता है। लाड़ली बहना योजना का ई-केवाईसी नहीं होने पर भी राशि अटक सकती है।मालूम हो कि हाल ही में मध्‍य प्रदेश कैबिनेट ने मीटिंग में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि 250 रुपये बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दी थी. वहीं, आज योजना की लाभार्थि‍यों को बढ़ी हुई राशि का लाभ भी मिला. सीएम मोहन यादव ने पहले ही योजना की राशि बढ़ाए जाने का ऐलान किया था, जो इस महीने से 1500 रुपये प्रति माह हो गई.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed