रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और सिप अबेकस जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से आज एक मेगा बीज बम महोत्सव का आयोजन किया

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और सिप अबेकस जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से आज एक मेगा बीज बम महोत्सव का आयोजन किया। यह रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर (आरसीजे) के सहेली सेंटर की पहल पर 5000 सीड बॉल बनाने का प्रयास था।आरसीजे ने 300 छात्रों और अभिभावकों के साथ मिलकर सीड बॉल्स बनाए। बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व , सीड बॉल्स बनाने के महत्व और लाभों से अवगत कराया गया।यह सभी के लिए एक वास्तविक मेगा फेस्टिवल था। सीड बॉल बनाने के बाद बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्कुट दिए गए।हमने 5000 बीज बम बनाकर उन्हें मिठाई के बक्सों में रखकर उन बच्चों को उपहार में दिया ।एजी (सर्विस प्रोजेक्ट्स) पीपी रोटेरियन शशि गाड़िया अपने पति के साथ मौजूद थीं।हमारे रोटेरियनस, रोटेरियन एमएल अग्रवाल, रोटेरियन कैप्टन मनीष कुमार, रोटेरियन श्वेता जाजोदिया चेयर-सहेली सेंटर, सचिव रोटेरियन एमएल चावला, और प्रेसिडेंट रोटेरियन सतनाम कपुला के साथ सीड बॉल बनाने में भाग लिया।इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी रोटेरियनस, छात्रों और अभिभावकों को हम धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सिमडेगा में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, 19 साल का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed