नव मनोनीत प्रदेश महासचिव पुरेंद्र- अर्जुन का अभिनंदन करेंगे राजद कार्यकर्ता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता):-नव मनोनीत झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अर्जुन प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ता 19 फरवरी को संध्या 4:00 बजे शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर- 1 स्थित बोधी कंपलेक्स में अभिनंदन समारोह आयोजित कर स्वागत करेंगे- यह जानकारी राजद के वरीय नेता वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, राजेश यादव, देव प्रकाश, एसएन यादव, अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी है । राजद नेताओं ने बताया कि अभिनंदन समारोह में सरायकेला- खरसावां और जमशेदपुर के साथियों को आमंत्रित किया गया है । अभिनंदन समारोह में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच लड्डू का भी वितरण किया जाएगा । राजद नेताओं ने बताया कि नव मनोनीत प्रदेश महासचिव पुरेंद्र- अर्जुन से कोल्हान के कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीद हैl नेताओं ने आशा व्यक्त किया कि प्रदेश महामंत्रीद्वय के नेतृत्व में कोल्हान में राजद मजबूत होगा और 2024 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद कोल्हान के कम से कम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  जलवायु संकट से निपटने की तैयारी तेज, अस्पतालों को मिल रही ग्रीन रेटिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed