आरआईटी : क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों का कहर, कंपनी में खड़े व्यवसायी पर सरेआम फायरिंग…

0
Advertisements

आरआईटी : शुक्रवार की रात रामदाना मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड में खड़े व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी. हालांकि गोली व्यवसायी को नही लगी है. घटना आरआईटी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया रामदाना मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

वहीं घटना की सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस संबंध में थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है.

 

सूत्रों के अनुसार व्यवसायी अपनी कंपनी में खड़ा था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और गोली चला दी. गोली मिस फायर हुई है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया. वहीं अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed