RIT : बाबाकुटी की महिला ने खिड़की से सुतली के सहारे लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस….

0
Advertisements

RIT : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत
बाबाकुटी की एक 33 वर्षीय महिला ने अपने घर में खिड़की के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली. महिला का नाम मीना देवी बताया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

बता दे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 11बजे के आसपास महिला अपने बाथरूम के खिड़की से सुतली के सहारे फंदा लगाकर झूल गयी. घर के सदस्यों ने जब देखा, कि काफी देर हो गया है तब जाकर देखा तो महिला फंदे से झूल रही है. आनन- फानन में परिजन महिला को टीएमएच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

 

 

वही सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. महिला के पति का नाम पप्पू सिंह है और उनके तीन बेटियां व एक पुत्र हैं. एक पुत्री का दो माह पूर्व शादी हो चुका है. घटना के वक्त घर पर सभी क्रिकेट देख रहे थे. महिला ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है.

About The Author

See also  अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, चार लोगों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed