बैक कर रहे ट्रक ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी ने छलांग लगाकर बचाई जान
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब बैक कर रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक पर सवार पति-पत्नी ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उनकी बाइक ट्रक के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
Advertisements

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे में दंपति सुरक्षित रहे, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।


