विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान, पर्यटक मित्रों की भूमिका को बताया अहम

Advertisements

रांची : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित समारोह में पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले पर्यटक मित्रों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यटक मित्र राज्य के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों को स्थानीय जानकारी, सहायता और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि होटल और आतिथ्य क्षेत्र भी पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने में सहयोग कर रहा है। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स अपनी डिजिटल पहुंच और रचनात्मक सामग्री के जरिए झारखंड के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता और अलग-अलग अनुभवों को देश-दुनिया के नए दर्शकों तक पहुंचाने में योगदान दे रहे हैं। श्री मुकेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान उन सभी साझेदारों के योगदान को पहचान देने का प्रयास है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड को आकर्षक और यादगार पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

पर्यटन निदेशक श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साझा संकल्प को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग स्थानीय समुदायों, पर्यटक मित्रों, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर राज्य में पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने और पर्यटन स्थलों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। कार्यक्रम में श्री श्री प्रेम रंजन, प्रबंध निदेशक सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

See also  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का भाजपा कार्यालय में नागरिक अभिनंदन

 

About The Author

You may have missed