मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत भरी खबर: इजरायल में सभी भारतीय सुरक्षित, MEA का बड़ा बयान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच भारत सरकार ने राहत भरी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिक फिलहाल सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने कहा कि वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार ने भारतीयों को सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों के पास रहने को कहा गया है। इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने 24 घंटे हेल्पलाइन भी जारी की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, इसलिए सभी भारतीयों को लगातार अपडेट्स पर नजर रखने और दूतावास के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed