लक्ष्मीनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ हुई तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर में हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री श्री नर्मदेश्वर शिव परिवार एवं शीतला माता पुनर्प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत आज से की गई। जो की तीन दिनों तक चलेगा। आज दिन शनिवार को कलश यात्रा, पंचांग पूजन , मंडप पूजन, वेदी पूजन समेत अन्य पूजा हुई। इस पूजा में मुख्य रूप से मंदिर में मूर्तियों की पुनर्प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी मनोज राय और संगीता देवी शामिल है। दूसरे दिन यानी रविवार को नगर भ्रमण समेत अन्य पूजा के कार्यक्रम किए जायेंगे। और दिन सोमवार को हवन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने में श्री श्री नर्मदेश्वर शिव परिवार एवं शीतला माता पुनर्प्रतिष्ठा आयोजन समिति के पदाधिकारी समेत सभी सदस्यों का खास योगदान है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed